देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। अब प्रशासन व किसानों को मौसम व बरसात की सटीक जानकारी मिलेगी। इसके लिए सभी ब्लाकों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की स्थापना की गयी है, जबकि ग्राम पंचायतों मेंऑटोमेटिक रेन गेज मशीन लगाया जा रहा है। एडब्ल्यूएस से मौसम की और एआरजी से बरसात की सटीक जानकारी मिलेगी। अब तक 39 ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में एडब्ल्यूएस और एआरजी लग चुका है। इससे मौसम का पूर्वानुमान लगाने व आपदा से बचाव को सहूलियत मिलेगी। मौसम की जानकारी से किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा। भारत सरकार वेदर इन्फार्मेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम (विण्डस कार्यक्रम) के तहत जिले के सभी विकास खण्डों में आटोमेटिक वेदर स्टेशन व ग्राम पंचायतों में आटोमेटिक रेन गेज की स्थापना किया जाना है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज लगाया जायेगा। विकास खण्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.