हमीरपुर, फरवरी 21 -- भरुआ सुमेरपुर। विभागीय मिलीभगत से ब्लाक की सभी पंचायतों में मजदूरों की हाजिरी बड़ा खेल हो रहा जा रहा है। एपीओ सब कुछ देखने के बाद आंखें बंद करके मौन सहमति दिए हुए हैं। मामला उजागर होने पर अपने बचाव में कार्य को शून्य घोषित कर देते हैं। ब्लाक की सभी पंचायत में मनरेगा योजना के कार्यों में मजदूरों की हाजिरी में बड़ा खेल चल रहा है। मास्टर रोल में मजदूरों की अपलोड होने वाली फोटो में मजदूरों की संख्या कुछ और होती है और हाजिरी की संख्या कुछ और होती है ऐसा एक दिन नहीं प्रतिदिन होता है। शनिवार को ग्राम पंचायत पलरा में अपलोड की गई फोटो में कुछ ऐसा ही अंतर नजर आया। फोटो और मस्टर रोल की हाजरी में महिला पुरुष के हाजरी का फर्क भी नहीं देखा जाता है और हाजिरी चढ़ाकर वेबसाइट में अपलोड कर दी जाती है। शुक्रवार को ऐसा ही हाल ग्राम पंचायत सौ...