प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- नई छावनी स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में बुधवार को सैन्य नर्सिंग स्थापना का शताब्दी दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य एवं जीवनशैली कार्यशाला, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, दान रैली, वॉकाथॉन, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण आदि का आयोजन किया गया। खास दिन पर पीएम कर्नल एपिना मुखोपाध्याय ने शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व किया। समारोह में सैन्य अधिकारियों ने करुणा, समर्पण और पेशेवत उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा, यह ऐतिहासिक अवसर न केवल एमएनएस की उस गौरवशाली विरासत को सम्मानित करता है, जिसने एक सदी से साहस और सेवा की मिसाल कायम की है, बल्कि सैन्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है। मेजर जनरल वीएसएम (बार) जेएस सोहल समारोह के मुख्य अतिथि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.