मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मिलिट्री स्पेशल पर लदे ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण मंगलवार सुबह माड़ीपुर आरओबी के पास ओएचई तार से सटा था। घटना की जांच के बाद संयुक्त कमेटी ने बुधवार को समस्तीपुर मंडल मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी। समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण हादसे की बात कही है। इससे पहले हादसे की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय टीम में शामिल आरपीएफ व रेल अधिकारियों ने मुख्यत: दो पहलुओं पर जांच की। इसमें मालगाड़ी और माड़ीपुर पुल की ऊंचाई शामिल थी। हादसे के बाद पुशिंग तकनीक से मिलिट्री स्पेशल को कपरपुरा ले जाकर संयुक्त टीम ने जांच की थी। मिलिट्री स्पेशल पर लदे ट्रक व सामान की ऊंचाई की मापी कर नक्शा बनाया था। फिर स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.