आगरा, जुलाई 8 -- शहर के मोहल्ला जयजयराम में सिटी रोड पर एक युवक का शव मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह रोड किनारे युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। शिनाख्त मोहल्ला नबाब गली जाटवान निवासी 22 वर्षीय रवि गौतम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रवि रविवार शाम करीब 5 बजे अलीगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन न तो अलीगंज पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। सोमवार को उसका शव मिलने की जानकारी मिली। मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रवि एटा जिले के अलीगंज कस्बा में मेडिकल स्टोर खोलने की तैयार...