लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- बाजार में बिकने वाला दूध, पनीर, मिठाई यहां तक कि नमकीन खरीदने में भी सावधानी बरतें। कमाई के लिए मिलावटखोर इसमें खेल कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में सैम्पल फेल आने पर एडीएम कोर्ट ने 10 मिलावटखोरों पर एक लाख 30 हजार का जुर्माना ठोका है। एक महीने के अन्दर जुर्माना की धनराशि जमा न करने पर आरसी जारी की गई। वहीं विभाग ने नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि भविष्य में मिलावट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनवरी महीने में एडीएम कोर्ट में 43 मामले दर्ज कराए। वहीं एडीएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 10 मामलों में एक लाख 30 हजार का जुर्माना विक्रेताओं पर लगाया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि दूध के चार मामले जो अधोमानक आए उनमें फैसला सुनाते हुए एडीएम ने 45हजार रुपए का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.