अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली से पूर्व मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) का अभियान जारी है। गुरूवार को टीम ने जिलेभर में छापामारी कार्रवाई करते हुए 61 किलो मिठाई नष्ट कराई और 17 नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों शहर, गभाना, इगलास एवं अतरौली क्षेत्रों में 17 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए, जिनमें खोया, पनीर, दूध, घी, लड्डू, पेड़ा, चमचम, मिल्क केक, ड्राई फ्रूट आदि शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान मिलावट या खराब गुणवत्ता पाए जाने पर लगभग 11 किलोग्राम लड्डू, 20 किलोग्राम पनीर, 17 किलोग्राम चमचम एवं 13 किलोग्राम मिल्क केक को तत्काल नष्ट कराया गया। यह कार्रवाई मुख्यतः खैरेश्वर चौराहा, टीकरी भवापुर गभाना, इगलास और अतरौली क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.