वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होली के मद्देनजर अलग-अलग इलाके में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान पाटन दरवाजा, मच्छोदरी, भोजूबीर, पांडेयपुर सहित अन्य इलाके से लड्डू और घी के सैंपल लिया। पाटन दरवाजा (मच्छोदरी) में एक खाद्य प्रतिष्ठान पर छापेमारी के दौरान नवरत्न ब्रांड के घी को चेक किया गया। मिलावट के संदेह पर सैंपल लिया गया। इसके बाद 1.95 कुंतल घी जब्त किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कौशलेंद्र शर्मा ने कहा कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...