कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी तेज कर दिया है। मूरतगंज में सरसों तेल में मिलावट की आशंका पर नमूना लेते हुए उसे सीज कर दिया। एक मिष्ठान की दुकान से मिल्क केक का नमूना लेकर जांच का भेज दिया। खाद्य सुरक्षा टीम होली पर्व को लेकर संजीदा हो गया है। टीम द्वारा जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की गई है। शनिवार को टीम द्वारा मूरतगंज स्थित दिलीप किराना स्टोर से सरसों तेल का नमूना लेकर कुल 373 लीटर तेल (कुल मूल्य-52220रूपए) सीज किया गया। इसके बाद मूरतगंज स्थित मंगल स्वीट्स से मिल्क केक का नमूना लिया गया। टीम ने बताया कि होली के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के दौरान विभाग द्वारा कुल 14 नमूने लिए गए है। टीम की छापेमारी से मूरतगंज बाजार में शनिवार को दिनभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.