नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। क्राइम ब्रांच ने नकली स्टिकर और क्यूआर कोड लगाकर मिलावटी शराब बेचने के आरोपी वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली, हरियाणा में महंगे ब्रांड की मिलावटी शराब बेचता था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के बीकानेर के एक अस्पताल से तब गिरफ्तार किया, जब वह अपनी पत्नी से मिलने वहां पहुंचा था। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मनोज कुमार हरियाणा के रोहतक के प्रेम नगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से शराब की दुकान का काम करता था। बाद में उसकी शराब की दुकान का लाइसेंस जारी नहीं हो सका, इसलिए उसने हाई वैल्यू ब्रांच के नाम पर पैकिंग करके दिल्ली-हरियाणा में मिलावटी शराब की आपूर्ति शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.