अमरोहा, मार्च 6 -- हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव भदौरा के शिव मंदिर पर आगामी होली के त्योहार को लेकर राष्ट्र सेवी संगठन ने जन जागरुकता अभियान चलाया। संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि होली का त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होली के दिन गले मिलकर परस्पर गिले शिकवे और सामाजिक मतभेद दूर किए जाते हैं। लेकिन, शराब आदि के अधिक प्रयोग और अज्ञानता के चलते शिकवे दूर होने के स्थान पर विवाद हो जाते हैं, जिन्हें रोके जाने की आवश्यकता है। रंग लगाने में दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। नशे से दूर रहने का प्रयास करें। मिलावटी मिठाई और चाइनीज पिचकारी आदि सामग्री का प्रयोग बिल्कुल न करें। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान सोनवीर सिंह, सुखदेव शर्मा, दिनेश सिद्धार्थ, अशोक शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, रामौतार शर्मा, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.