बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी का नकली तेल बरामदगी के मामले में वाहन को जब्त करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय दुबे ने बताया कि एक ब्रांडेड कंपनी का सोयाबीन के तेल में मिलावट करने के आरोप में संबंधित कम्पनी के कृष्ण मोहन मिश्र की तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण में छह टिन तेल व सामान लदा वाहन पिकअप सीज किया गया है। मुकदमे में नामजद आरोपितों में इरशाद निवासी खोखा ओला मकान नंबर 73 निकट कल्याण इलेक्ट्रॉनिक थाना राजगढ़ जिला गोरखपुर, पंकज पासवान निवासी खोखा ओला घासी कटरा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, धर्मवीर गुप्ता उर्फ भोले निवासी घासी कटरा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, शिव प्रसाद निवासी रुधौली कस्बा थाना रुधौली और जसपाल निवासी शिवनगर थाना डिडई जनपद सिद्ध...