बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। स्ट्रीट फूड स्टालों पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिवसीय अभियान चलाया। इसमें सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर, बड़ा बाजार, किला , साहूकारा के साथ-साथ तहसीलों में भी निरीक्षण किए गए। वेंडर्स को नियमित साफ सफाई और हाइजीन की जानकारी दी गई। हेड गियर, एप्रन, ग्लव्स पहनकर कार्य करने और ढक्कन बंद कूड़ेदान का प्रयोग करने के विषय में बताया गया। सभी वेंडर के यहां फूड सेफ्टी कांटेक्ट एप चस्पा किया गया ताकि उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज करवा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...