उरई, दिसम्बर 18 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई, इसमें मिलावटखोरी एवं अवैध औषधि कारोबार पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया मिलावटखोरों पर कार्रवाई की गई है। न्यायालय ने दोषी खाद्य कारोबारकर्ताओं पर 31 लाख 42 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। बताया वित्तीय वर्ष 2025-26 में 315 खाद्य नमूने लिए गए, इनमें 68 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इस संबंध में 66 मामले दायर किए गए, इनमें से 46 मामलों में दोषियों को दण्डित किया गया। दूध में मिलावट के दो मामलों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्तों को छह-छह माह का कारावास एवं एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी दिया गया। डीएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.