उत्तरकाशी, अक्टूबर 9 -- त्योहारी मौसम को देखते हुए व्यापारियों के साथ सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने बैठक कर मिलावटखोरी व खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर सचेत करते हुए सभी व्यापारियों को कड़े निर्देश दिए व नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रखने की अपील की। गुरुवार को पुरोला व्यापार मंडल से जुड़े व्यवसायियों के साथ सहायक आयुक्त अश्विनी कुमार ने सामूहिक बैठक की जिसमे व्यापारियों को त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों से सावधान रहने व खाद्य पदार्थो की खरीद में विश्वसनीयता को लेकर जागरूक रहने की अपील की। व्यापारमंडल अध्यक्ष अंकित पँवार ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही कई मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, खाद्य पदार्थो की सप्लाई शहरों से ही होती है और पहाड़ों के हर क्षेत्र में पंहुच जाते हैं। जिसकी शुद्धता को लेकर हर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.