कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- नवरात्र पर्व के मौके पर मिलावटखोरी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गुरुवार को टीम द्वारा सिराथू सर्किल की विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों के नमूने जुटाये गए। बाजार में टीम के पहुंचने पर हड़कम्प मचा रहा। नवरात्र पर्व के दौरान आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम मधुसूदन हुल्गी के आदेश व सहायक आयुक्त खाद्य ममता चौधरी के निर्देश के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव प्रताप तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर नमूना संग्रहण कर रही है। गुरुवार को टीम ने सिराथू स्थित रूपनारायणपुर बाजार से अजीत कुमार की किराना दुकान से छुहारा, चक चमरूपुर स्थित हनुमान किराना दुकान से मूंगफली के दाने व दारानग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.