गिरडीह, जनवरी 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के बाघाडीह गांव में रविवार रात मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। उक्त मिलाद शरीफ में पहुंचे उलेमाओं ने नबी, मां-बाप के प्रति एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश कर देर रात तक मिलाद शरीफ में शरीक हुए तमाम अकीदतमंदों की खूब वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम में हुसैन शेख, ताज हुसैन, नियाज अहमद फैजी, मो. शाकिर हुसैन, मो. साबिर, मो. मोईन खान, मो. आजाद मलिक, मो. जाबिर हुसैन, मो. सलमान,मो. नौशाद सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...