गोंडा, जनवरी 27 -- गोण्डा। जिले में धान खरीद सीजन अब अपने अंतिम दौर में है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं। सरकारी प्रयासों और एमएसपी बढ़ोतरी के बावजूद धान खरीद की रफ्तार अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है। बताया जाता हैं कि जिले के दर्जनों सरकारी क्रय केंद्रों पर बड़ी मात्रा में धान जमा है, लेकिन मिलरों की ओर से कुटाई और उठान धीमा होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 14,459 किसानों से 99,445 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 84 प्रतिशत है।जबकि जिले में 16 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।वही, भुगतान की स्थिति की बात करें तो अब तक 83 प्रतिशत किसानों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष किसानों को अभी अपनी उप...