सीवान, जनवरी 27 -- बताते चलें कि बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा स्वीकृत्यादेश के अनुसार गाड़ियां गोदामों पर पहुंच तो रही हैं। लेकिन फोटो अपलोडिंग में देरी के कारण गाड़ियां कई दिनों तक खड़ी रह रही हैं। इससे मिलरों को भारी डिटेक्शन चार्ज देना पड़ रहा है। पोषणयुक्त चावल की आपूर्ति पहले ही देरी से शुरू हुई है, और अब इस तकनीकी पेंच ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। इसको लेकर मिलरों का मानना है कि राज्य खाद्य निगम को इस संकट से निकलने के लिए दो स्तरों पर काम करना होगा। हर मुख्य गोदाम या कम से कम क्लस्टर स्तर पर फोटो अपलोडिंग के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती हो। बता दें कि रविवार को दरौंदा में निगम का गोदाम संख्या पांच खुला तो हुसैनगंज बंद रहा। जबकि वहां चावल लेकर कई गाड़ियां खड़ी है। इसी तरह एक खुलने के बाद अन्य गोदामों पर हाल देखने को मिल रहा है। क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.