मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला सहकारी संघ के बैनर तले पैक्स अध्यक्षों ने सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर का घेराव किया। वे मिलरों द्वारा की जा रही मनमानी और एफआरके को प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को अविलंब पूरा किए जाने की मांग कर रहे थे। संघ के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और मिलरों की मिलीभगत से पैक्सों को धान अधिप्राप्ति की जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वहीं मिलरों द्वारा प्रति क्विंटल धान की खरीदारी में 10 से 15 किग्रा अतिरिक्त धान की मांग की जाती है। इसके अलावा हमें खुद के खर्च पर धान को मिलों तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बावजूद मिलरों द्वारा छह-छह महीने बाद लिए गए धान का भुगतान किया जाता है। साथ ही मिलरों द्वारा चावल में मिलाए जाने वाले विटामिन और मिनरल (एफआरके) के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.