संतकबीरनगर, नवम्बर 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक नवंबर से ही धान खरीद शुरू हो गई है। लेकिन करीब 13 दिन बाद भी मिलरों से अनुबंध नहीं हो सका है। इस कारण खरीद की गति काफी कम है। क्रय केन्द्र के प्रभारी मिलरों से अनुबंध का इंतजार कर रहे हैं। जिससे खरीद के साथ ही वे धान को मिल पर भेजना भी शुरू कर दें। कई केन्द्रों पर गोदाम काफी छोटे हैं इस कारण वे और डर रहे हैं। हालांकि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि एक से दो दिन के भीतर ही मिलरों से अनुबंध हो जाएगा। इस बार शासन ने जनपद के 40 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 40 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें से 36 क्रय केन्द्र सक्रिय हो गए हैं, लेकिन अभी तक मिलरों से अनुबंध नहीं हुआ है। अनुबंध न होने के कारण खरीद प्रभावित है। कई केन्द्रों के प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.