मुंगेर, फरवरी 9 -- जमालपुर, एक प्रतिनिधि। ईस्ट कालोनी स्थित जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में आदिवासी सांस्कृतिक संस्था जमालपुर के तत्वावधान में मिलन समारोह सह सोहराय पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनेश्वर टुडू ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एम. तिर्की (कार्य प्रबंधक) तथा विशिष्ट अतिथि प्रशांत आयन उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक आदिवासी नृत्य के माध्यम से किया गया। इसके बाद अतिथियों ने आदिवासी महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छोटा नागपुर नृत्य ग्रुप की कलाकार पूनम खेस, रूप रानी बेसरा, पुतुल खलखो, आश्रित पन्ना, किन्नी मुर्मू, नमिता मुंडा एवं विनीता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं संथाल परगना नृत्य ग्रुप की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.