साहिबगंज, जनवरी 16 -- साहिबगंज। मिलन समारोह के मंच पर राजनीति दूरियां शुक्रवार को मिट गई। मकर संक्रांति पर शहर के चौक बाजार स्थित अयोध्या धाम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री की ओर से आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा, झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, उज्ज्वल मंडल आदि एक मंच पर नजर आएं। शहर के वरीय चिकित्सक डॉ विजय कुमार, डॉ सुमित कुमार, चंदेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बोदी सिंहा सहित साहिबगंज समेत संताल क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल प्रमु...