सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला नाई समाज की बैठक रविवार को रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सभी लोगों से संगठित रहने की अपील की गई। मौके पर 17 जनवरी को समाज की ओर से केलाघाघ डैम परिसर में मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...