जमुई, जुलाई 27 -- झाझा । नगर संवाददाता मिलन का उत्सव हरियाली तीज रविवार को है। इस पर्व में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। तीज का मतलब मानसून का त्यौहार है। यह भारत के पश्चिम और उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है। आम तौर पर महिलाएं इस पर्व को मनाती हैं। मानसून का स्वागत हरियाली तीज के साथ किया जाता है। हरियाली तीज (शाब्दिक रूप से, "हरा तीज"), जिसे सिंधारा तीज, छोटी तीज, श्रावण तीज या सावन तीज भी कहा जाता है। श्रावण मास की अमावस्या के बाद तीसरे दिन पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई जन्मों की तपस्या के बाद माता पार्वती को इसी दिन भगवान शिव ने अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का उत्सव है। कैसे मनाया जाता है तीज का पर्व ? इस दिन सुबह-सुबह महिलाएं स्नान कर नए कपड़े, विशेष र...