गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- ट्रांस हिंडन। लखनऊ निवासी एक युवक ने मिलने से इनकार करने पर युवती से रिश्ता तोड़ दिया। विरोध पर युवक और उसके परिजनों ने युवती और उसकी मां को धमकी दी। युवती की मां ने युवक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि अगस्त में बेटी का रिश्ता लखनऊ के दहियातली निवासी शकील से तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद शकील और रिहाना फोन पर बात करने लगे थे। महिला का कहना है कि वह नवंबर में रेहाना के साथ मामा की लड़की की शादी में जाने वाली थी। आरोप है कि शकील ने फोन कर बेटी को धमकी दी कि अगर वह शादी में जाएगी तो उससे मिलना पड़ेगा। बेटी ने इनकार किया तो उसने गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शकील, उमर, मुन्नी और कमरू ...