कन्नौज, जनवरी 30 -- तिर्वा, संवाददाता। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार शोध क्षमता को मजबूती देने व उच्च तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज ने आपस में शुक्रवार को एक समझौते पर संयुक्त हस्ताक्षर किए हैं। इससे दोनो ही संस्थानों को बेहतर लाभ मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंटस जहां तकनीक के क्षेत्र में दक्ष होगें। शोध कार्यक्रमों में उन्हे सहयोग मिलेगा। इसी तरह इंजीनियरिंग स्टूडेंटस को भी इस समझौते से चिकित्सा इंजीनियरिंग अनुसंधान व नवाचार में मेडिकल कॉलेज सहयोग प्रदान करेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में शुक्रवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सीपी पाल व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक मनोज शुक्ला ने संयुक्त रूप से इस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के दौरान मेडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.