वाराणसी, फरवरी 22 -- मिर्जामुराद, संवाद। भेड़हा-खोचवां (मिर्जामुराद) में हाईवे पर शुक्रवार सुबह कर्नाटक के बीदर जनपद के लाडागेरी के कोल्ली गल्ली गांव से निकले श्रद्धालुओं का क्रूजर ट्रक में भिड़ गया था। घटना में शुक्रवार देर रात एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतकों की संख्या 6 हो गई है। शुक्रवार को हादसे में 50 वर्षीय संतोष, उनकी पत्नी 48 वर्षीय सुनीता, उनकी मां 68 वर्षीय लीलावती, पड़ोसी 53 वर्षीय लक्ष्मी और 65 वर्षीय कलावती की मौत हुई थी। 50 वर्षीय सुलोचना देवी, 30 वर्षीय अनीता, 10 वर्षीय खुशी, 48 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय शिवशाई, 32 वर्षीय सुजाता, 15 वर्षीय गणेश घायल हो गये थे। इसमें सुलोचना की हालत नाजुक थी। शुक्रवार देर रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उसकी भी मौत हो गई। अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से ट्रक चालक और क्रूजर च...