अररिया, फरवरी 12 -- अररिया। अररिया-बहादुरगंज मुख्य मार्ग स्थित मिर्जाभाग के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। जख्मी महिला मिर्जाभाग निवासी बीवी हुस्न आरा बताई जा रही है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.