मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई गांव से पकड़े गए 11 पशु तस्करों को पुलिस ने शुक्रवार जेल भेज दिया है। फरार अन्य तस्करों की तलाश कर रही है। पकड़े गए तस्कर मिर्जापुर से भेड़ बकरी चुराकर फतेहपुर मंडी में बेचते थे। वे जिले में मड़िहान के अलावा लालगंज और देहात कोतवाली इलाके से भेड़-बकरी चुरा चुके हैं। इनका एक गिरोह है। कुछ लोग पहले बाइक से रेकी करते हैं। उसके बाद अन्य साथी तस्कर पिकअप लेकर पहुंचते हैं। भेड़-बकरी चुराकर उन्हें पिकअप पर लादकर फरार हो जाते हैं। चुराए गए भेड़ बकरी को फतेहपुर मंडी में ले जाकर बेचते हैं। मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई गांव में बुधवार की रात पशु तस्करों के पकड़े जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। रात चोरी करने आए तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। तस्करों को रातभर बंधक बनाए रखा। उनकी जमकर पिटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.