रुडकी, जनवरी 30 -- मिर्जापुर सादात के कई लोगों ने एसडीएम से मिलकर गांव के राशन डीलर की शिकायत की। उनका कहना है कि डीलर ने दो माह से राशन नहीं दिया है। साथ ही लोगों से राशन कार्ड की केवाईसी के नाम पर पैसे भी वसूल कर रहा है। एसडीम के आदेश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक इसकी जांच कर रही हैं। गत दिवस खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी मांगेराम, राहुल कुमार, विनोद कुमार, रजत, महेंद्र सिंह, रमेश चंद, प्रकाश, मांगी देवी, कुसुम, राजकली, बोहती, बाला देवी समेत काफ़ी ग्रामीण लक्सर में तहसील मुख्यालय पहुंचे, और एसडीएम सौरभ सिंह को शिकायती पत्र देकर गांव के राशन डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.