सहारनपुर, फरवरी 2 -- क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो में संत शिरोमणि गुरु रविदास को शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे वाहन से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभायात्रा निकाली गई, जो शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शोभायात्रा समाप्त होने के बाद डीजे वाहन चालक का सहायक वाहन को वापस गांव की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान वाहन पर बैठा डीजे संचालक गुलाब सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी गांव भूरीबांस, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर अचानक वाहन से गिर पड़ा और उसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.