शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझारा बढ़ाऊ में वोटर लिस्ट में फर्जी नामों के दर्ज होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, मुन्नी पत्नी संतकुमार और रूबी पत्नी विवेक के नाम क्रमांक 391 और 394 पर मझारा बढ़ाऊ की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, जबकि ये नाम पहले से ही पड़ोसी ग्राम पंचायत सिंगहा यूसुफपुर की लिस्ट में क्रमांक 1443 और 1446 पर मौजूद हैं। नियमानुसार बीएलओ का मुख्य दायित्व फर्जी वोट हटाना, संशोधन करना और नए पात्र मतदाता जोड़ना होता है, ताकि दोहरे या फर्जी वोट न बनें। मामले में जब बीएलओ अजीत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने फॉर्म के अनुसार ही वोट दर्ज किए और उन्हें फर्जी होने की जानकारी नहीं थी। उप जिला अधिकारी कलान, अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी वोटों की आपत्ति संबंधित बीएलओ को दी जाएगी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.