शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति पर भांजे की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 28 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है। उसकी पत्नी घर के पास खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में रिश्ते के मामा रामनरेश ने उसे जबरन खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.