सहारनपुर, मई 17 -- मिर्जापुर पुलिस व गोकश बदमाशों के बीच पाडली ग्रन्ट और नौशेरा गांव के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गोकश बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, चार जिन्दा व दो खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण व एक बाइक बरामद की। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह मिर्जापुर थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पाडली से नौशेरा गांव जाने वाले रास्ते में खारा कैनाल से निकलने वाले रजवाहे तिराहे पर नौशेरा गांव की तरफ से बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार नहीं रूके और सिकन्दरपुर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया तो उनकी बाइक फिसल गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.