जहानाबाद, फरवरी 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलशयात्रा स्थानीय देवी मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई फल्गु नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति के सदस्य भी सक्रिय दिखे। लगातार पांच वर्षों से इस गांव के लोगों द्वारा इस तरह के आयोजन को देखकर सब कोई दंग हैं। आयोजकों ने बताया कि कलशयात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.