बांका, फरवरी 9 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। वर्षों से वर्चस्व और जमीन विवाद की आग में सुलग रहा मिर्जापुर गांव शनिवार की देर रात एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, पहले लाठी-डंडे चले और फिर फायरिंग शुरू हो गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में छोटू यादव (पिता-केदार यादव) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं विपिन यादव के भी जख्मी होने की सूचना है। दूसरे पक्ष से कुंदन यादव और मनीष यादव भी गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद छोटू यादव और विपिन यादव को बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया। इधर इलाज कराने पहुंचे कुंदन यादव और मनीष यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हथियार छिपाकर रखने की जानकारी ...