उरई, जनवरी 16 -- उरई। संवाददाता अखिल भारतीय किसान महासभा ने मिर्जापुर आदिवासी वनवासियों की जमीन से बेदखली पर रोक लगाई जाने के साथ कामरेड सुधाकर यादव को तत्काल रिहा किए जाने की मांग को लेकर पीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देते हुए राम सिंह चौधरी ने बताया कि विद्युत संशोधन विधेयक 2025 को निरस्त किया जाए वही गरीब मजदूरों को 300 यूनिट बिजली फ्री दिलाई जाए। चार ऋम कानून पर तत्काल रोक लगाई जाए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले की जांच कराई जाए। इस दौरान सुरेश चंद, हरिशंकर, इसाक, मलखान सिंह, कुंवर सिंह, काशी प्रसाद, राजीव कुशवाहा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.