हजारीबाग, जुलाई 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । बड़कागांव वन क्षेत्र में पहाड़ों का भूस्खलन होने का मामला अब देखने को मिलने लगा है। घटना कांडतरी स्थित मिर्जापुर जंगल के महुदी पहाड़ का है। पहाड़ो का तेजी से भूस्खलन हो रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में पहाड़ो से भारी मात्रा में पेड़ों का कटाव तथा पिछले एक महीना के अंदर निरंतर हो रही बारिश के कारण भूस्खलन देखा जा रहा है। पहाड़ से धीरे-धीरे भूस्खलन की चौड़ाई बढ़ती जा रही है एंव बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिर रहे हैं। जिसके कारण आसपास रहने वाले पर्यावरणीय लोगो को चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों को कहना है कि जंगलों में पेड़ों की कटाई के कारण पहाड़ का भूस्खलन हो सकता है। वन विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने चाहिए । ज्ञात हो की बड़कागांव वन क्षेत्र लगभग 50 हजार हेक्टेयर में जंगल फैला हुआ है। इसके संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.