बिजनौर, दिसम्बर 15 -- धामपुर। धामपुर शुगर मिल प्रबंधन ने ग्राम पंचायत मिर्जापुर पल्ला को विकास कार्यों की सौगात दी है। गांव में सोलर लाइट एवं हैंड पंप का लोकार्पण किया गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मिल के उपाध्यक्ष (यूनिट हेड) निष्काम गुप्ता एवं ग्राम प्रधान मौ. महमूद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। मिल प्रबंधन ने अपने सामाजिक दायित्वों के तहत 7 सोलर लाइट एवं 7 हैंडपंप मिर्जापुर पल्ला में सार्वजनिक स्थलों जैसे प्राथमिक विद्यालय, ईदगाह, नई एवं पुरानी मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, जनाजा स्थल पर लगवाए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत एवं सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित किया। मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने ग्राम वासियों को समय-समय पर जरूरत पड़ने पर सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया। मिल के उपाध्यक्...