दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। मिर्जापुर गोशाला प्रांगण में अखंड मासिक महामंत्र संकीर्तन के समापन पर धर्मसभा हुई। इसमें वर्तमान में गोशाला की दयनीय स्थिति व गायों की रक्षा को लेकर गणमान्य लोगों ने विचार रखे। गोशाला प्रांगण में अखंड मासिक महामंत्र सह अखंड हवन महायज्ञ भी चल रहा था। इसके समापन के अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। मुख्य अतिथि के तौर पर दरभंगा राज परिवार के कुमार रत्नेश्वर सिंह, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे, इग्नू के क्षेत्रीय सह प्रमुख आकाश अवस्थी, मां श्यामा मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह, सीडीपीओ डॉ पूनम, डॉ. मीनाक्षी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...