शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में बिजली की समस्या से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिर्जापुर की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण कलान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। फाल्ट के चलते कलान कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल रही। सुबह के समय भी कलान क्षेत्र में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को पानी की व्यवस्था करने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शाहजहांपुर शहर में भी अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। सर्दी के मौसम में भी लगातार बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। ठंड के कारण हीटर, ब्लोअर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग प्रभावित हुआ। लोगों का कहना है कि सर्दियों में निर्बाध आपूर्ति मिलनी चाहिए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.