मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। आदर्श नगर पंचायत स्थित केएससी मैदान पर चल रहे पांच दिवसीय 63वीं राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबला मिर्जापर और वाराणसी की महिला टीम के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता के रोमांचपूर्ण एवं एकतरफा मैच में मिर्जापुर की महिला खिलाड़ियों की टीम ने वारासी को 1-0 से हराकर राज्यस्तरीय महिला चैंपियनशिप की खिताब पर कब्जा जमा लिया। मिर्जापुर के जांबाज महिला खिलाड़ियों ने वाराणसी की धुरंधर महिला टीम को एक भी गोल दागने का मौका नहीं दिया। जिसके चलते मिर्जापुर की टीम का एक गोल अंत तक बना रहा। इसके बाद निर्णायकों को मिर्जापुर की टीम को विजेता घोषित करना पड़ा। विजेता मिर्जापुर की टीम को ट्राफी और वाराणसी की टीम को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचकारी मैच को लेकर दर्शकों में भी उत्साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.