वाराणसी, फरवरी 8 -- सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में स्वर्गीय उदयनाथ सिंह चुलबुल क्रिकेट स्मृति प्रतियोगिता में रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर मिर्जापुर और अभिगना की टीमें सेमी फाइनल पहुंचीं। प्रथम पाली में यूपी पुलिस मिर्जापुर बनाम मनोज तिवारी क्लब के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। मिर्जापुर की टीम 15 ओवर के मैच में चार विकेट से विजयी रही। इस टीम की तरफ से संदीप ने 11 गेंद पर 24 रन बनाया। मनोज तिवारी क्लब की टीम 6 विकेट पर 98 रन ही बना पाई। दूसरा मैच जीबी पंत बनाम अभिगना के बीच हुआ, जिसमें अभिगना की टीम ने तीन विकेट खोकर 125 रन बनाया। यश ने 25 गेंद पर 72 रन बनाए। जीबी पंत लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑल आउट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...