मिर्जापुर, जनवरी 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संतनगर पुलिस ने अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। श्याम बहादुर लालगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का प्रधान भी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात एक पशु तस्कर की गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में अहम सुराग मिले। उसी के आधार पर शुक्रवार सुबह संतनगर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से कई मवेशी बरामद किए गए, जिनमें से तीन पर गोशाला के टैग लगे पाए गए। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मवेशियों को अवैध रूप से ले जाने की तैयारी की जा रही थी। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इधर, अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने भी इस बात की पुष्टि की है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.