नई दिल्ली, फरवरी 5 -- अमेजन प्राइम वीडियो की कल्ट सीरीज 'मिर्जापुर' के चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब कालीन भैया का खौफ बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में उन किरदारों की भी वापसी हो रही है, जिनकी सीरीज में मौत हो गई थी।कब रिलीज होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'? मेकर्स ने फिल्म का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में रेत के रेगिस्तान के बीच एक रास्ता दिखाई दे रहा है, जिस पर कई गाड़ियां चल रही हैं। ध्यान खींचने वाली बात यह है कि सबसे आखिरी गाड़ी के पीछे कालीन भैया की 'सत्ता वाली कुर्सी' बंधी हुई है। इस रोमांचक पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा करते हुए मेकर्स ने बताया कि 'मिर्जापुर: ...