साहिबगंज, फरवरी 16 -- मंडरो। आस्था और भक्ति के माहौल में सोमवार को मिर्जाचौकी से दर्जनों श्रद्धालु खाटू श्याम के दरबार में दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं का जत्था भोलटू चौधरी के नेतृत्व में ट्रेन के माध्यम से राजस्थान स्थित पावन धाम खाटू श्याम मंदिर के लिए प्रस्थान कियाप्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 'हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे' के उद्घोष से स्टेशन परिसर गूंज उठा। मौके पर श्याम भक्त प्रमोद गुप्ता, गणेश चौधरी, राजु साह, सोनी भगत,अनील शर्मा, मंटु चौधरी, मनोज गुप्ता सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। जत्थे के रवाना होने के दौरान स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...