साहिबगंज, फरवरी 14 -- मंडरो। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में श्रद्धाऔर उत्साह का माहौल चरम पर है।विभिन्न शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।मिर्जाचौकी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर 54 फीट का लम्बा कांवर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। विशाल कांवर को देखने और उसके साथ चलने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है।श्रद्धालु बिहार के बटेश्वर स्थान स्थित उत्तर वाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर गाजे बाजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए महादेवरन स्थित शिव मंदिर, एनएच-80 स्थित पंथेश्वर शिव मंदिर तथा थाना रोड स्थित युवराजेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।पूरे ...