आदित्यपुर, फरवरी 16 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम द्वारा मिरूडीह में प्रस्तावित कचरा डंपिंग यार्ड का ग्रामीणों ने तीव्र विरोध करते हुए प्रस्तावित स्थल पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण रवींद्र बास्के ने बताया कि ग्रामीणों को विरोध करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके पूर्व भी कचरा डंपिंग यार्ड बनाने को लेकर जब विरोध किया गया तो ग्रामीणों पर धारा 107 के तहत केस कर दिया गया। जबरन यहां कचरा डंपिंग यार्ड थोपा जा रहा है। कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी मूल वासियों का है। बिना ग्राम सभा के निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया गया। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो काम करने वाले मौके से भाग गए। कहा कि आदित्यपुर नगर निगम को ऐसा लगता है कि यह क्षेत्र अवैध है, लेकिन यह एक रिवेन्यू गांव है। सीएनटी के नियम अनुसार इस क्षेत्र को चारागाह बताया गया है। यहां ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.