आदित्यपुर, फरवरी 19 -- गम्हरिया। आरआइटी थाना अंतर्गत मीरूडीह से करीब 20 वर्षीय युवती तीन दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित कर खोजबीन करने की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार युवती 15 फरवरी को बिना बताये घर से निकली है, जो अभी तक घर नहीं लौटी है। उसके अचानक लापता हो जाने से परिजन चिंतित है। वहीं पुलिस खोजबीन में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...